ड्रग्स की थाली, बॉलीवुड वाली
ज्ञान बांटने वाले भी अज्ञानी होते हैं इस बात का बड़ा उदाहरण हैं फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण । सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच बॉलीवुड में ड्रग्स के जाल पर आकर टिक गई है ।
सुंदर और आकर्षक अभिनेत्रियों के नाम एक एक कर ड्रग्स केस में सामने आ रहे हैं । ताज़ा नाम दीपिका पादुकोण का है । लोगों को तनाव मुक्त और निराशा से दूर रहने का ज्ञान बांटने वाली दीपिका भी ड्रग्स के खेल की खिलाड़ी निकलीं । उनके और करिश्मा कपूर के व्हॉट्सऐप चैट ने बॉलीवुड को नया सदमा दिया है । इसके अलावा एक और नाम है दीया मिर्जा का । दीया मिर्जा की मैनेजर पर भी ड्रग्स सप्लाई का आरोप लगा है, जल्द ही दीया को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर में देखा जा सकेगा ।
अभी तक श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का ही नाम सामने आया था । रिया चक्रवर्ती अभी जेल में ही बंद हैं, अगला नंबर दीपिका, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत का हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी ।
ड्रग्स पैडलर जैस-जैसे अपनी जुबान खोल रहे हैं, नए-नए चेहरों से आदर्श का नकाब हटता जा रहा है । हालांकि अब तक के खुलासे में सिर्फ अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं, किसी अभिनेता का नाम नहीं सामने आया है । लेकिन ऐसा हो नहीं सकता कि अभिनेत्रियां ड्रग्स लें और अभिनेता बचे रहे जाएं । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हाथ जितने भी ड्रग्स के पैडलर सामने आए हैं, उनसे कई अभी और खुलासे होने वाले हैं ये तय मानिए । अब अगला नकाब किसके चेहरे से उतरेगा इसके लिए देखते रहिए अपनी पसंद का न्यूज चैनल ।
लगता है दशहरा, दीवाली तक न्यूज चैनलों की मौज ही मौज है, क्योंकि सोचिए जब दीपिका, दीया और श्रद्धा कपूर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर जाएंगी तो न्यूज चैनलों का क्या हाल होगा, वहां रिपोर्टर की कितनी बड़ी फौज होगी । हर एक पल की ब्रेकिंग न्यूजज के लिए रिपोर्टर हाहाकार मचा देंगे । दर्शक भी बॉलीवुड के इस सबसे बड़े स्कैंडल को जानने के लिए पूरे उत्साह के साथ टीवी पर नज़र गड़ाए देखते रहेंगे ।


No comments:
Post a Comment