अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए एक्स्ट्रा कमाई के साधन सीमित हो जाते हैं, क्योंकि नौकरी करने वालों के लिए वक्त निकल पाना किसी चुनौती से कम नहीं है । ऐसे में बिना वक्त लगाए, कुछ समझदारी और होशियारी से मुनाफा कमा सकते हैं ।
इसके एक ज़रिए है आईपीओ(IPO) इनिशियल पब्लिक ऑफर या फिर पब्लिक इश्यू । IPO में निवेश मतलब सीधे-सीधे शेयर बाज़ार में निवेश । हां शेयर बाज़ार में उतार चढ़ाव होता है जिसे समझना हर किसी के वश में नहीं फिर भी आईपीओ में निवेश कर बहुत उतार-चढ़ाव से बचकर भी मुनाफा कमा सकते हैं ।
इन दिनों शेयर बाजार में दो-तीन अच्छे IPO(पब्लिक इश्यू) आने वाले हैं । ऐसे में आप IPO के लिए बोली लगा सकते हैं, अगर आपको शेयर अलॉट हो जाते हैं, तो लिस्टिंग के दिन यानी उस IPO के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए शेयर के दाम तय कीमत से ऊपर(आमतौर पर ऊपर चढ़ते हैं) चढ़ते हैं ।
ऐसे में आपने जिस दाम में शेयर खरीदा अगर उस कीमत में 20-30 फीसदी का भी उछाल आ गया तो भी आपका फायदा है । इतना तो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी नहीं मिलेगा ।
अब आपको उदाहरण के साथ समझाते हैं । मान लीजिए ABC कंपनी का IPO आया है। उसकी कीमत 100-105 रुपए तय हुई है और कम से कम 145 शेयर की बोली लगानी है । इस हिसाब से एक लॉट (145 शेयरों का 1 लॉट) की बोली 105 रुपए के हिसाब से बोली लगाते हैं, तो आपको कम से कम 15750 रुपए का निवेश करना होगा ।
आप चाहें तो कई लॉट के हिसाब से निवेश कर सकते हैं । लेकिन यहां समझना होगा कि आपको कितने शेयरों का अलॉटमेट होगा ये कंपनी तय करती है । अब शेयर बाज़ार में लिस्टिंग के दिन अगर शेयर बाजार ABC कंपनी का शेयर 150 या उससे ऊपर लिस्ट हो जाता है । तो सोचिए आपको 105 रुपए की लागत पर लिस्टिंग के दिन ही 30-35 फीसदी का मुनाफा हो जाएगा । शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन अच्छा रिटर्न कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति, भविष्य में कंपनी के बढ़ने की संभावनाओं पर निर्भर करता है ।
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दो कंपनियों के IPO लॉन्च हो रहे हैं।
UTIAMC का IPO
UTI Asset Management Company एक म्युचु्अल फंड कंपनी है । म्युचुअल फंड सेक्टर में UTI की अच्छी खासी पहचान है । अब कंपनी ने बाज़ार से 2160 करोड़ रुपए जुटाने के लिेए IPO बाजार में कदम रखा है । कंपनी ने अपने एक शेयर की कीमत 552-554 रुपए तय की है । कंपनी के IPO में निवेश करने के लिए कम से 27 शेयर(27 शेयर का एक लॉट) की बोली लगानी होगी । अगर 554 रुपए कीमत तय होती है तो 27 शेयरों के लिए 14958 रुपए लगाने होंगे ।
कंपनी का IPO 29 सितंबर को मार्केट में लॉन्च हो रहा है और 1 अक्टूबर तक ऑफर रहेगा । शेयर बाजार में UTIAMC का शेयर 11 या 12 अक्टूबर को सूचीबद्ध होगा ।
Mazagon DocK Shipbuilders का IPO
मझगाव डॉक केंद्र सरकार की शिपयार्ड कंपनी है । कंपनी शेयर बाज़ार से 444 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है । इसके लिए IPO निकाल रही है । कंपनी के एक शेयर की कीमत 135-145 रुपए तय की गई । इसमें भी कम से 105 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी ।
इसका IPO 29 अक्टूबर से 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा ।
(नोट- शेयर बाजार में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट होना ज़रूरी है और शेयर बाजार में निवेश जोखिम भी होता है)


